किसान कल्याण योजना 16वीं किस्त कब आएगी
MP के किसानों को कब मिलेगी अटकी किस्त? जान लें लेटेस्ट अपडेट
मध्य प्रदेश के लाखों किसानों के खातों में आने वाली सीएम किसान कल्याण योजना की अगली किस्त को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. जान लीजिए कब मिल सकते हैं किसानों को अगली किस्त के पैसे?
देश के हर एक राज्य में बहुत से किसान रहते हैं. जिनमें कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां किसानों की संख्या कुछ ज्यादा ही है. मध्य प्रदेश यानी MP का नाम उन्हीं कृषि प्रधान राज्यों में शुमार है. केंद्र सरकार जहां देश भर के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के जरिए सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है. वहीं मध्य प्रदेश में किसानों को 6000 नहीं बल्कि पूरे 12000 रुपये दिए जाते हैं. इसके लिए राज्य सरकार पीएम किसान योजना में एडेड बोनस के तौर पर मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना चला रही है.
मुख्यमंत्री किसान कल्याण के तहत राज्य के किसानों को अलग से 6000 रुपये तीन समान किस्तों में ट्रांसफर किए जाते हैं. अब तक इस योजना की कुल 15 किस्तें किसानों के खातों में भेजी जा चुकी हैं. हालांकि 16वीं किस्त को लेकर किसानों के बीच अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में किसानों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर उनके खाते में बाकी के 2000 रुपये कब आएंगे. चलिए आपको बताते हैं इसे लेकर क्या है ताजा अपडेट.
जुलाई में आए थे 4000 रुपये
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना मध्य प्रदेश सरकार की राज्य स्तरीय योजना है. इसका मकसद किसानों की आय बढ़ाने में मदद करना है. योजना की शुरुआत 22 सितंबर 2020 को हुई थी. पात्र किसानों को साल में 6000 रुपये तीन बराबर किस्तों में दिए जाते हैं. हर किस्त 2000 रुपये की होती है. जुलाई 2026 में सरकार ने 14वीं और 15वीं किस्त एक साथ जारी की थी
इस दौरान 82.70 लाख से ज्यादा किसानों को 3308 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि डीबीटी के जरिए दी गई. इसके बाद किसानों को 16वीं किस्त का इंतजार है. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की किस्तों का शेड्यूल पीएम किसान की किस्तों से अलग होता है. इसलिए केंद्र से पीएम किसान की रकम आने के बाद राज्य की किस्त भी उसी समय खाते में नहीं आती है. इसमें कुछ समय लग जाता है.
कब तक आ सकते हैं खाते में 2000 रुपये?
राज्य के 80 लाख से ज्यादा किसान 16वीं किस्त की आधिकारिक तारीख का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स और विभागीय सूत्रों के हवाले से जो जानकारी सामने आ रही है. उसके मुताबिक सरकार त्योहारी सीजन या रबी फसलों की बुवाई से ठीक पहले किसानों को यह तोहफा देने की तैयारी में है.
अनुमान लगाया जा रहा है कि सितंबर के अंत या अक्टूबर के पहले पखवाड़े तक मुख्यमंत्री किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के जरिए से 2-2 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर कर सकते हैं. हालांकि शासन स्तर से अभी तक किसी निश्चित तारीख का औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है.
इसलिए किसानों को सलाह दी जाती है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक पोर्टल या कृषि विभाग के बयानों पर ही नजर रखें. किसान आधिकारिक पोर्टल https://saara.mp.gov.in/ पर जाकर अपनी किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं.
किस्त पाने के लिए तुरंत निपटा लें यह जरूरी काम
अगर आप चाहते हैं कि जैसे ही 16वीं किस्त जारी हो बिना किसी देरी के 2000 रुपये आपके खाते में पहुंच जाएं. तो कुछ जरूरी फॉर्मेलिटीज तुरंत चेक कर लें. सबसे पहले यह चेक करें कि आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक हो और उसमें एनपीसीआई मैपिंग यानी डीबीटी का ऑप्शन एक्टिव रहे. इसके अलावा, अपनी ई-केवाईसी प्रोसेस को अधूरा न छोड़ें.
किसान सारा पोर्टल saara.mp.gov.in पर जाकर मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना वाले ऑप्शन में अपना आधार नंबर या पीएम किसान आईडी डालकर बेनिफिशियरी स्टेटस चेक कर सकते हैं. अगर स्टेटस में कोई कमी या लैंड सीडिंग पेंडिंग दिख रही है, तो तुरंत अपने पटवारी या तहसील कार्यालय जाकर करके सुधार करवाएं.
जिससे आपकी आने वाली किस्त अटकने से बच सके.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Thanks for Comment