किसान कल्याण योजना 16वीं किस्त कब आएगी
MP के किसानों को कब मिलेगी अटकी किस्त? जान लें लेटेस्ट अपडेट मध्य प्रदेश के लाखों किसानों के खातों में आने वाली सीएम किसान कल्याण योजना की अगली किस्त को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. जान लीजिए कब मिल सकते हैं किसानों को अगली किस्त के पैसे? देश के हर एक राज्य में बहुत से किसान रहते हैं. जिनमें कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां किसानों की संख्या कुछ ज्यादा ही है. मध्य प्रदेश यानी MP का नाम उन्हीं कृषि प्रधान राज्यों में शुमार है. केंद्र सरकार जहां देश भर के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के जरिए सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है. वहीं मध्य प्रदेश में किसानों को 6000 नहीं बल्कि पूरे 12000 रुपये दिए जाते हैं. इसके लिए राज्य सरकार पीएम किसान योजना में एडेड बोनस के तौर पर मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना चला रही है. मुख्यमंत्री किसान कल्याण के तहत राज्य के किसानों को अलग से 6000 रुपये तीन समान किस्तों में ट्रांसफर किए जाते हैं. अब तक इस योजना की कुल 15 किस्तें किसानों के खातों में भेजी जा चुकी हैं. हालांकि 16वीं किस्त को लेकर किसानों के बीच अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई...